1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. माली के लग्जरी होटल पर हमले में दो आरोपी गिरफ्तार

माली के लग्जरी होटल पर हमले में दो आरोपी गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 27, 2015 03:22 pm IST,  Updated : Nov 27, 2015 03:22 pm IST

बमाको: माली के विशेष बलों ने पिछले सप्ताह राजधानी के एक लग्जरी होटल में हुये हमले के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस हमले में 19 लोगों की मौत हो गयी

माली के लग्जरी होटल पर...- India TV Hindi
माली के लग्जरी होटल पर हमले में दो आरोपी गिरफ्तार

बमाको: माली के विशेष बलों ने पिछले सप्ताह राजधानी के एक लग्जरी होटल में हुये हमले के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस हमले में 19 लोगों की मौत हो गयी थी। आज सुबह जारी एक बयान के मुताबिक दोनों को बमाको में गिरफ्तार किया गया है और इनकी पहचान सेईडोउ डिइपकीले और एडामा मैगा के रूप में की गयी है। इन की पृष्ठभूमि या हमले में उनकी संभावित भूमिका के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी है।

सेना के मेजर मोदीबो नमन ट्राओरे द्वारा जारी किये गये बयान में बताया गया है कि 20 नवंबर को रैडिसन ब्लू होटल पर हुए आतंकवादी हमले की साजिश रचने वालों की मंशा के बारे में इस पूछताछ से और अधिक जानकारी मिल सकेगी। कलाश्निकोव राइफल और विस्फोटकों से लैस दो बंदूकधारी 20 नवंबर को सुबह सात बजे से पहले होटल में प्रवेश कर गये थे और जिस समय सुरक्षा गार्डों की ड्यूटी बदल रही थी उसी समय उन्होंने हमला किया ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश