1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सऊदी अरब: मदीना और कातिफ में आतंकी हमला, 5 की मौत

सऊदी अरब: मदीना और कातिफ में आतंकी हमला, 5 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 04, 2016 11:17 pm IST,  Updated : Jul 05, 2016 07:39 am IST

सऊदी अरब के कातिफ शहर में सोमवार को दो आत्मघाती हमले हुए हैं। हमलावर ने अपने आप को स्थानिय मस्जिद के पास उडा दिया।

saudi arabia- India TV Hindi
saudi arabia

रियाद: सउदी अरब में पैगम्बर मुहम्मद साहब की मस्जिद के बाहर हुए आत्मघाती हमले में 4 सुरक्षाकर्मियों समेत 5 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 5 अन्य घायल हो गए हैं। यह हमला मदीना में हुआ है। सऊदी अरब में यह बीते 24 घंटे में तीसरा हमला है। स्थानीय मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है। इसी स्थान पर मुहम्मद साहब को दफनाया गया था।

सऊदी अरब में सोमवार को ये तीसरा आतंकी हमला है। इसके पहले दो अन्य हमलावरों ने शाही स्थल के समीप खुद को उड़ा लिया। इस स्थल को पूर्व में सुन्नी आतंकवादियों के इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने निशाना बनाया था। शिया बहुल क्षेत्र कातिफ में निवासियों ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने उस मस्जिद के बाहर अपने को उड़ा लिया जहां प्राय: अल्पसंख्यक समुदाय के लोग जाते हैं। कातिफ के स्थानीय निवासियों ने बताया कि हमले में हमलावर मारा गया। इससे पहले एक अन्य आत्मघाती हमलावर ने जेद्दा के रेड सिटी शहर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास विस्फोट से धमाका किया। गृह मंत्रालय ने बताया कि जेद्दा विस्फोट मामले में दो सुरक्षा अधिकारी घायल हुए हैं।

ख़बरों के मुताबिक़ ताज़ा हमले में आत्मघाती हमलावर ने मस्जिद के पास सुरक्षा बल की पार्किगं में उस समय खुद को उड़ा दिया जब उसे रोकने की कोशिश की गई। हमला मग़रिब (शाम) की नमाज़ के कुछ पहले हुआ जब लोग रोज़ा इफ़्तार कर रहे थे।

अल अरबिया चैनल की खबर में पार्किंग स्थल में लगी आग को दिखाया गया है, जिसके समीप कम से कम एक शव पड़ा हुआ है। चैनल की खबर के अनुसार यह विस्फोट सुरक्षा बलों के पार्किंग क्षेत्र में हुआ है। दो अन्य हमलावरों ने आज तड़के शाही स्थल के समीप खुद को उड़ा लिया। इस स्थल को पूर्व में सुन्नी आतंकवादियों के इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने निशाना बनाया था।

saudi arabia
saudi arabia

शिया बहुल क्षेत्र कातिफ में निवासियों ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने उस मस्जिद के बाहर अपने को उड़ा लिया जहां प्राय: अल्पसंख्यक समुदाय के लोग जाते हैं। कातिफ के स्थानीय निवासियों ने बताया कि हमले में हमलावर मारा गया। इससे पहले एक अन्य आत्मघाती हमलावर ने जेद्दा के रेड सिटी शहर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास विस्फोट से धमाका किया। गृह मंत्रालय ने बताया कि जेद्दा विस्फोट मामले में दो सुरक्षा अधिकारी घायल हुए हैं।

saudi arabia
saudi arabia

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश