1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मिस्र में बम हमले में दो घायल

मिस्र में बम हमले में दो घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 08, 2015 01:27 pm IST,  Updated : Oct 08, 2015 01:27 pm IST

काहिरा: मिस्र की राजधानी में एक पुलिस थाने के समीप बम फटने से एक पुलिस कर्मी सहित कम से कम दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने आज यहां बताया कि अग्यात उग्रवादियों ने काहिरा

मिस्र में बम हमले में...- India TV Hindi
मिस्र में बम हमले में दो घायल

काहिरा: मिस्र की राजधानी में एक पुलिस थाने के समीप बम फटने से एक पुलिस कर्मी सहित कम से कम दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने आज यहां बताया कि अग्यात उग्रवादियों ने काहिरा के भीड़ वाले इलाकों में शामिल अजबाकिया में पुलिस थाने के पास खड़ी पुलिस की एक गाड़ी में कल देर रात बम लगा दिया था जो फट गया। चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य संभावित बमों की खोज और घटना की जांच की जा रही है।

मिस्र में जनवरी 2011 में हुए विद्रोह में पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को सत्ता से हटाए जाने के बाद से आए दिन हमले हो रहे हैं। सेना ने वर्ष 2013 में पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को उनके शासन के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन होने के कारण पदच्युत कर दिया था। तब से पुलिस और सैन्य कर्मियों को निशाना बना कर किए जाने वाले हमलों में तेजी आई है और 600 से अधिक सुरक्षा कर्मी इन हमलों में मारे जा चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश