1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. थाइलैंड में बस में आग लगने से म्यामां के 20 कामगारों की मौत

थाइलैंड में बस में आग लगने से म्यामां के 20 कामगारों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 30, 2018 09:18 am IST,  Updated : Mar 30, 2018 09:19 am IST

थाइलैंड के सीमावर्ती शहर से बैंकॉक जा रही एक बस में आग लगने से उसमें सवार म्यामां के 20 प्रवासी कामगारों की आज मौत हो गई।

Thailand bus fire- India TV Hindi
Thailand bus fire

बैंकॉक: थाइलैंड के सीमावर्ती शहर से बैंकॉक जा रही एक बस में आग लगने से उसमें सवार म्यामां के 20 प्रवासी कामगारों की आज मौत हो गई। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बस में आग कैसे लगी। टेलीविजन फुटेज में आग में जली एक बस और उसके भीतर फंसे लोग दिखाई दिए। 

ताक डिजास्टर प्रिवेंशन एंड मिटिगेशन सेंटर के पोलावत सैप्सोंगसुक ने कहा, ‘‘ मृतकों की संख्या 20 है और तीन लोग घायल हैं।’’ ताक प्रांत में एक बचावकर्मी ने संवाददाताओं को बताया कि बस में47 लोग सवार थे। यह हादसा उत्तरपश्चिमी ताक प्रांत मेंदेर रात 1:25 बजे हुआ। ताक प्रांत की सीमा म्यामां से लगती है। 

थाइलैंड में निचले तबके के और गरीब प्रवासी कामगार अक्सर सुरक्षा खामियों और शोषण का शिकार बन जाते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश