1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. लीबिया: सैन्य आयुध भंडार में विस्फोट, 29 की मौत

लीबिया: सैन्य आयुध भंडार में विस्फोट, 29 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 22, 2016 08:49 am IST,  Updated : Jun 22, 2016 08:52 am IST

लीबिया की राजधानी के निकट सैन्य आयुध भंडार में विस्फोट में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

libya- India TV Hindi
libya

त्रिपोली: लीबिया की राजधानी के निकट सैन्य आयुध भंडार में विस्फोट में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि त्रिपोली के पूर्व में 60 किलोमीटर दूर शहर गराबुल्ली में विस्फोट उस वक्त हुआ जब बंदूकधारियों ने आयुध भंडार पर हमला कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि हथियारों से लैस लोगों ने सैन्य आयुध भंडार को उड़ा दिया। यह मिसराता (सुदूर पूर्व) के एक मीलिशिया से जुड़ा था। विस्फोट के कारणों का पता नहीं चला है। एक चिकित्सा सूत्र ने बताया कि इसमें कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश