1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कांगो में हुए धमाके में 32 भारतीय सैनिक घायल, 1 की मौत

कांगो में हुए धमाके में 32 भारतीय सैनिक घायल, 1 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 08, 2016 03:42 pm IST,  Updated : Nov 08, 2016 05:31 pm IST

किन्शासा: कांगो गणराज्य के पूर्वी क्षेत्र गोमा में विस्फोट में एक बच्चे की मौत हो गयी और भारतीय शांति सेना के 32 सैनिक घायल हो गये। संयुक्त राष्ट्र मिशन ने एक बयान में कहा कि

32 Indian soldiers injured in congo blast one dead- India TV Hindi
32 Indian soldiers injured in congo blast one dead

किन्शासा: कांगो के गोमा शहर में हुए एक विस्फोट में आज भारतीय सेना के 32 शांतिरक्षक घायल हो गए और साथ ही एक लड़की मारी गयी।नयी दिल्ली  स्थित सेना के अधिकारियों ने कहा कि घायल हुए 32 सैनिकों में से दो का ऑपरेशन करना पड़ेगा लेकिन उनकी हालत गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय समयानुसार सुबह छह बजकर 15 मिनट पर हुए विस्फोट में कोई भी सैनिक गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। उस समय भारतीय जवान एक शारीरिक प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे थे।

भारतीय सेना के करीब 3,500 जवान संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा मिशन के तहत कांगो में तैनात हैं। घायलों में से एक जवान भारतीय बटालियन संख्या एक का है। सूत्रों ने कहा कि विस्फोट में एक लड़की की मौत हो गयी जिसकी उम्र करीब आठ साल थी। शांतिरक्षकों को संयुक्त राष्ट्र के एक सैन्य अस्पताल में ले जाया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश