1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सीरिया में अमेरिकी हवाई हमलों में 35 मरे

सीरिया में अमेरिकी हवाई हमलों में 35 मरे

 Written By: IANS
 Published : May 26, 2017 05:15 pm IST,  Updated : May 26, 2017 05:15 pm IST

पूर्वी सीरिया में अमेरिका के नेतृत्व में गठबंधन सेना द्वारा इस्लामिक स्टेट (आईएस) पर किए गए हवाई हमलों में 35 लोगों की मौत हो गई।

syria-airstrikes- India TV Hindi
syria-airstrikes

दमिश्क: पूर्वी सीरिया में अमेरिका के नेतृत्व में गठबंधन सेना द्वारा इस्लामिक स्टेट (आईएस) पर किए गए हवाई हमलों में 35 लोगों की मौत हो गई। ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर हयूमन राइट्स के मुताबिक, यह हमले गुरुवार को डेर अल-जौर प्रांत के मयादीन शहर में आईएस के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए।

इससे एक दिन पहले ही एसओएचआर ने कहा था कि सीरिया के रक्का में अमेरिकी गठबंधन सेना द्वारा किए गए हवाई हमलों में 16 लोगों की मौत हो गई। 

सीरिया का रक्का और डेर अल-जौर आईएस का गढ़ होने की वजह से अमेरिकी गठबंधन सेना के निशाना पर रहे हैं। 

एसओएचआर के मुताबिक, कई लोगों के मलबे में दबे होने की वजह से मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश