1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. लीबिया में अगवा दो भारतीय शिक्षक छुड़ाए गए

लीबिया में अगवा दो भारतीय शिक्षक छुड़ाए गए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 31, 2015 10:31 am IST,  Updated : Jul 31, 2015 08:46 pm IST

नई दिल्ली: लीबिया में अगवा किए गए चार भारतीय शिक्षकों में से दो को छुड़ा लिया गया है औऱ बाकी दोनों को भी छुड़ाने की कोशिशें जारी हैं। इनके अपहरण के लिए आतंकवादी संगठन ISIS

लीबिया में अगवा दो...- India TV Hindi
लीबिया में अगवा दो भारतीय शिक्षक छुड़ाए गए

नई दिल्ली: लीबिया में अगवा किए गए चार भारतीय शिक्षकों में से दो को छुड़ा लिया गया है औऱ बाकी दोनों को भी छुड़ाने की कोशिशें जारी हैं। इनके अपहरण के लिए आतंकवादी संगठन ISIS को दोषी ठहराया जा रहा था।

चारों शिक्षकों को लीबिया के सिर्ते से अगवा कर लिया गया था।

अपहरण के लिए ISIS पर था शक

पूरी दुनिया में आतंक का पर्याय बन चुके ISIS आतंकियों ने अब भारतीयों को निशाना बनाया है। दुनियाभर में कई मुल्क के लोगों का अपहरण कर उनकी हत्या करने वाले आईएस आतंकियों ने अब चार भारतीय लोगों को अगवा किया है!

जानकारी के मुताबिक लीबिया में आतंकवादियों ने चार भारतीय नागरिकों को अगवा कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, चार भारतीय नागरिक लीबिया में शिक्षक थे और उन्हें सिर्ते से अगवा किया गया है। विदेश मंत्रालय अगवा किए गए शिक्षकों के बारे में और सूचना इकट्ठा करने की कोशिश कर रहा है।

इससे पहले जून 2014 में इराक के मोसुल से 39 भारतीय नागरिकों को अगवा कर लिया गया था, जिनका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्हें इस्लामिक स्टेट ने अगवा किया। सरकार का कहना है कि सभी जिंदा हैं। ये सभी श्रमिक हैं तथा अधिकांश पंजाब के रहने वाले हैं। भारत सरकार ने पिछले साल दिशानिर्देश जारी कर भारतीय नागरिकों को लीबिया छोड़ने को कहा था। फिलहाल जब तक इस मामले में कोई भी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ जाती है स्पष्ट रुप से आगे की जानकारी देना उचित नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश