1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. बमाको में हुए हमले में माली के 9 जवानों की मौत, 5 घायल

बमाको में हुए हमले में माली के 9 जवानों की मौत, 5 घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 03, 2017 09:15 am IST,  Updated : May 03, 2017 09:15 am IST

बुर्किना फासो सीमा पर अभियान जारी रहने के बीच बमाको के एक इलाके में हुए हमले में माली के नौ जवान मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। इस इलाके में जिहादी समूह अक्सर हमले करते हैं।

demo pic- India TV Hindi
demo pic

बमाको: बुर्किना फासो सीमा पर अभियान जारी रहने के बीच बमाको के एक इलाके में हुए हमले में माली के नौ जवान मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। इस इलाके में जिहादी समूह अक्सर हमले करते हैं। (ISIS आतंकी से शादी करने के लिए सीरिया भागी FBI कर्मचारी)

वाणिज्य मंत्री एवं सरकारी प्रवक्ता अब्देल करीम कोेनाते ने एक बयान में कहा कि डोगोफ्री और नम्पाला के बीच राष्ट्रीय सशस्त्र बल के एक दल पर घात लगाकर हमला किया गया। प्रारंभिक सूचना के अनुसार मृतकों की संख्या नौ है और पांच लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कायरतापूर्ण एवं निर्मम कृत्य की निंदा की और कहा कि, आतंकवाद और नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार लड़ना हमारे और हमारे सहयोगियों की प्रतिबद्धता है।

माली के एक सैन्य सूत्र ने पहले बताया था कि सेगोउ के मध्य इलाके में हुए हमले में आठ जवानों की मौत हो गई है और चार अन्य घायल हुए हैं। माली के एक सुरक्षा सूत्र ने एएफपी को बताया कि बलों का वाहन एक सुरंग के उपर पहुंचा और इसके बाद एक समूह ने उस पर घात लगाकर हमला किया। जिहादी इसी प्रकार हमला करते हैं। इससे पहले आतंकवाद विरोधी एक फ्रांसीसी अभियान ऑपरेशन बरखाने के बलों ने सप्ताहांत में घोषणा की थी कि उन्होंने माली और बुर्किना फासो की सीमा के निकट फाउलसारे के वन में 20 जिहादियों को गिरफ्तार किया या मार गिराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश