1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सीरिया के घोउटा में स्कूल पर हवाई हमला, 15 बच्चों की मौत

सीरिया के घोउटा में स्कूल पर हवाई हमला, 15 बच्चों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 20, 2018 10:30 am IST,  Updated : Mar 20, 2018 10:32 am IST

सीरिया के पूर्वी घोउटा स्थित एक स्कूल में हुए हवाई हमले में 15 बच्चों और दो महिलाओं की मौत हो गई। सभी बम से बचने के लिए स्कूल के बेसमेंट में छुपे हुए थे।

syria- India TV Hindi
syria

बेरूत: सीरिया के पूर्वी घोउटा स्थित एक स्कूल में हुए हवाई हमले में 15 बच्चों और दो महिलाओं की मौत हो गई। सभी बम से बचने के लिए स्कूल के बेसमेंट में छुपे हुए थे। ‘‘ सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’’ ने बताया कि घोउटा में विद्रोहियों के कब्जे वाले प्रमुख क्षेत्र अरबीन में हवाई हमला हुआ, जहां सरकारी बल पिछले एक माह से हमले कर रहा है। (जानें, सऊदी अरब के शहजादे ने क्यों कहा, ‘मैं गांधी या मंडेला नहीं हूं’)

ब्रिटेन स्थित निगरानी संस्था के प्रमुख रमी अब्देल रहमान ने कहा, ‘‘ एक हवाई हमले के दौरान तीन मिसाइलें स्कूल पर गिरीं, जिसके बेसमेंट का इस्तेमाल बम से बचने के लिए किया जाता था।’’  उन्होंने कहा, ‘‘ बचाव कर्मी अब भी जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश