1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. चीन-कीनिया के बीच विमान सेवा से बढ़ेगा पर्यटन

चीन-कीनिया के बीच विमान सेवा से बढ़ेगा पर्यटन

 Written By: IANS
 Published : Aug 08, 2015 06:10 pm IST,  Updated : Aug 08, 2015 06:10 pm IST

नैरोबी: चीन की विमानन कंपनी 'चाइना साउदर्न एयरलाइंस' द्वारा कीनिया जाने वाली प्रत्यक्ष उड़ान सेवाएं शुरू होने से कीनिया के पर्यटन क्षेत्र को अत्यधिक लाभ होने की उम्मीद है। कीनिया की पर्यटन मंत्री फिलिस केंडी

चीन-कीनिया के बीच...- India TV Hindi
चीन-कीनिया के बीच विमान सेवा से बढ़ेगा पर्यटन

नैरोबी: चीन की विमानन कंपनी 'चाइना साउदर्न एयरलाइंस' द्वारा कीनिया जाने वाली प्रत्यक्ष उड़ान सेवाएं शुरू होने से कीनिया के पर्यटन क्षेत्र को अत्यधिक लाभ होने की उम्मीद है।

कीनिया की पर्यटन मंत्री फिलिस केंडी ने गुरुवार कहा कि चीन एयरलाइंस द्वारा कीनिया के नैरोबी के लिए उड़ान सेवाएं शुरू किए जाने से सरकार के मौजूदा मार्केटिंग प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। इससे यकीनन कीनिया आने वाले चीनी यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी। बुधवार से शुरू हुई ये उड़ान सेवाएं सप्ताह में तीन दिन चलेंगी।

केंडी ने कहा, "इससे न सिर्फ चीनी यात्रियों को कीनिया की यात्रा करने के लिए आकर्षित करने के हमारे प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कीनिया और अफ्रीका के बीच आर्थिक संबंध भी मजबूत होंगे।"

चीन-अफ्रीका संबंध पिछले छह से अधिक सालों में काफी विकसित हुए हैं। इसमें चीन सबसे बड़ा साझीदार देश रहा है।

चीन और अफ्रीका के बीच व्यापार लगभग 228 अरब डॉलर होने का अनुमान लगाया गया है। अफ्रीकी उपमहाद्वीप में ऊर्जा, खनन तथा बुनियादी संरचना क्षेत्रों में चीन की अहम भूमिका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश