1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अल-शबाब के 3 प्रमुख आतंकवादी सोमालिया में ढ़ेर

अल-शबाब के 3 प्रमुख आतंकवादी सोमालिया में ढ़ेर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 01, 2016 10:09 pm IST,  Updated : Jun 01, 2016 10:10 pm IST

दक्षिणी सोमालिया में सुरक्षबालों द्वारा मंगलवार रात वांछित शीर्ष आतंकवादी नेता साहित अल-शबाब के कम से कम तीन आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है।

somalia- India TV Hindi
somalia

मोगादिशु: दक्षिणी सोमालिया में सुरक्षबालों द्वारा मंगलवार रात वांछित शीर्ष आतंकवादी नेता साहित अल-शबाब के कम से कम तीन आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। जुब्बालैंड राज्य के सुरक्षा मंत्री अब्दीराशिद हसन अब्दीनूर ने कहा कि बुलो-गादूद में तीनों एक सुरक्षा अभियान के दौरान मारे गए। बुलो-गादूद सोमालिया के जुब्बालैंड की राजधानी किस्मायो से 30 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।

अब्दीनूर ने कहा कि जुब्बा क्षेत्र के निचले इलाके में एक विशेष अभियान के दौरान मारे गए आतंकवादियों में अल-शबाब का वांछित नेता मोहम्मद महमूद अली उर्फ दुलयादीन भी शामिल है।

अब्दीनूर ने कहा, "सोमाली नेशनल आर्मी के कमांडो तथा जुब्बालैंड फोर्सेज द्वारा बुलो-गादूद में यह एक सफल अभियान था। मारे गए आतंकवादियों में अल-शबाब का वांछित नेता मोहम्मद महमूद अली उर्फ दुलयादीन भी शामिल है। वह सोमालिया व पड़ोसी केन्या में आतंकवादी हमलों में शामिल था। दो अन्य आतंकवादी फरहान तथा मोअलिम इसाक हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश