1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. यूरोपीय देशों में विस्फोटक तैयार कर रहा है हिजबुल्लाह? अमेरिका का दावा

यूरोपीय देशों में विस्फोटक तैयार कर रहा है हिजबुल्लाह? अमेरिका का दावा

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 18, 2020 11:05 am IST,  Updated : Sep 18, 2020 11:05 am IST

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि आतंकवादी संगठन हिज़बुल्लाह ने कई यूरोपीय देशों में विस्फोटक बनाने के लिए रसायन इकट्ठा किया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Image Source : PTI

वाशिंगटन: अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि आतंकवादी संगठन हिज़बुल्लाह ने कई यूरोपीय देशों में विस्फोटक बनाने के लिए रसायन इकट्ठा किया है और साथ ही यूरोप तथा अन्य देशों से उसपर प्रतिबंध लगाने की अपील की। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के ‘काउंटर टेररिज्म’ के समन्वयक नैथल सेल्स ने कहा कि हिज़बुल्लाह के गुर्गों ने हाल के वर्षों में बेल्जियम से फ्रांस, यूनान, इटली, स्पेन और स्विट्जरलैंड में अमोनियम नाइट्रेट स्थानांतरित किया है और यूरोपीय देशों में इसे इकट्ठा करने का भी संदेह है। 

सेल्स ने सबूत पेश करते हुए कहा कि अमेरिका का मानना है कि ईरान समर्थित हिज़बुल्लाह 2012 से यूरोप भर में ‘फर्स्ट एड किट’ में अमोनियम नाइट्रेट छिपाकर स्थानांतरित कर रहा है। अमेरिका का मानना है कि अब भी पूरे यूरोप में, संभवत: यूनान, इटली और स्पेन में इसकी आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हिज़बुल्लाह का अमोनियम नाइट्रेट का भंडार यूरोपीय मिट्टी पर क्या करेगा?’’ 

सेल्स ने कहा, ‘‘इसका जवाब स्पष्ट है, हिज़बुल्लाह बड़े आतंकवादी हमलों के लिए इन्हें इकट्ठा कर रहा है ताकि तेहरान में बैठे अपने सरगना के आदेश पर इन्हें अंजाम दे सके।’’ सेल्स ने अमेरिकी यहूदी समिति की और से ऑनलाइन आयोजित एक कार्यक्रम में यह बयान दिया। इसमें अन्य देशों से भी हिज़बुल्लाह पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। अमेरिका ने 1997 से हिज्बुल्ला को आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश