1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अमेरिका के खिलाफ सीरिया की बड़ी कार्रवाई, एयरबेस पर टारगेट कर भेजी गई 9 मिसाइलें मार गिराई

अमेरिका के खिलाफ सीरिया की बड़ी कार्रवाई, एयरबेस पर टारगेट कर भेजी गई 9 मिसाइलें मार गिराई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2018 10:10 am IST,  Updated : Apr 17, 2018 10:10 am IST

सीरिया पर अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की तरफ से हवाई हमले हो रहे हैं और इन्हीं हमलों के तहत दागी गई इजराइली मिसाइलों को सीरिया ने मार गिराया है...

representational image- India TV Hindi
representational image

दमिश्क: सीरिया के सरकारी टीवी चैनल ने दावा किया है कि सीरिया ने होम्स शहर में मौजूद मिलिट्री बेस को टारगेट कर भेजे गए 9 इजराइली मिसाइल को मार गिराया है। सीरिया पर अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की तरफ से हवाई हमले हो रहे हैं और इन्हीं हमलों के तहत दागी गई इजराइली मिसाइलों को सीरिया ने मार गिराया है।

सीरिया की मीडिया के दावों के मुताबिक ये मिसाइल एयर बेस पर को निशाना बनाकर दागे गए थे लेकिन उन्हें मार गिराया गया। सीरिया की मीडिया ने सबूत के तौर पर मिसाइल मार गिराने की तस्वीरें भी जारी की हैं। रूस के दावों के मुताबिक सीरिया पर अटैक करने आए करीब 70 मिसाइल अब तक मार गिराए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश