1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. बुर्किना फासो के रेस्त्रां में आतंकी हमला, 17 लोगों की मौत

बुर्किना फासो के रेस्त्रां में आतंकी हमला, 17 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 14, 2017 09:50 am IST,  Updated : Aug 14, 2017 09:50 am IST

बुर्किना फासो की राजधानी में एक तुर्की रेस्त्रां में संदिग्ध इस्लामी चरमपंथियों ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी।

burkina faso- India TV Hindi
burkina faso

औगाडौगू: बुर्किना फासो की राजधानी में एक तुर्की रेस्त्रां में संदिग्ध इस्लामी चरमपंथियों ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी। विदेशी सैलानियों में लोकप्रिय इस रेस्त्रां में पिछले दो सालों के दौरान यह ऐसा दूसरा हमला है। हालांकि अभी किसी आतंकी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोलीबारी आज सुबह तक जारी रही। (नवाज शरीफ की पत्नी के खिलाफ हाफिज सईद की पार्टी ने उतारा अपना उम्मीदवार)

संचार मंत्री रेमी दांजिनौ ने संवाददाताओं को बताया कि हमले में कम से कम 17 लोग मारे गए और आठ घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हताहतों की नागरिकता अलग अलग है। मृतकों में कम से कम चार फ्रांसीसी हैं।

औगाडौगू के अज़ीज़ इस्तांबुल के पास एक रेस्त्रां में गोलीबारी की खबरों के बाद सुरक्षाबल बख्तरबंद वाहनों में मौके पर पहुंचे। इस हमले ने जनवरी 2016 में एक अन्य रेस्त्रां में हुये पीड़ादायक हमले की याद दिला दी, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गयी थी। बुर्किना फासो दक्षिण अफ्रीका के मध्य में है और यह दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है। इस देश की उारी सीमायें माली से लगती है, जो लंबे समय से इस्लामी चरमपंथियों से लड़ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश