1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नवाज शरीफ की पत्नी के खिलाफ हाफिज सईद की पार्टी ने उतारा अपना उम्मीदवार

नवाज शरीफ की पत्नी के खिलाफ हाफिज सईद की पार्टी ने उतारा अपना उम्मीदवार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 14, 2017 09:36 am IST,  Updated : Aug 14, 2017 09:36 am IST

पाकिस्तान के आतंकी संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) ने नवाज शरीफ को अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हुई नेशनल असेंबली की सीट से उनकी पत्नी कुलसुम के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा किया है।

Hafiz Saeed party surrendered against candidate of Nawaz...- India TV Hindi
Hafiz Saeed party surrendered against candidate of Nawaz Sharif wife

लाहौर: पाकिस्तान के आतंकी संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) ने नवाज शरीफ को अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हुई नेशनल असेंबली की सीट से उनकी पत्नी कुलसुम के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा किया है। (नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 55 लोगों की मौत)

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की अगुवाई वाले जेयूडी ने हाल ही में मिल्ली मुस्लिम लीग नामक पार्टी का गठन किया था। लाहौर की एनए-120 सीट पर हो रहे उप चुनाव के लिए पीएमएल-एन के सदस्यों आसिफ किरमानी और कैप्टन सफदर ने कुलसुम का नामांकन दाखिल किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश