1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. बोको हराम के दो अलग-अलग हमलों में कम से कम 31 मछुआरों की मौत

बोको हराम के दो अलग-अलग हमलों में कम से कम 31 मछुआरों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 08, 2017 09:39 am IST,  Updated : Aug 08, 2017 09:39 am IST

उत्तरपूर्वी नाइजीरिया में चाड झील के द्वीपों पर चरमपंथी संगठन बोको हराम के दो अलग-अलग हमलों में कम से कम 31 मछुआरे मारे गए।

At least 31 fishermen die in Boko Haram two separate attacks- India TV Hindi
At least 31 fishermen die in Boko Haram two separate attacks

कानो: उत्तरपूर्वी नाइजीरिया में चाड झील के द्वीपों पर चरमपंथी संगठन बोको हराम के दो अलग-अलग हमलों में कम से कम 31 मछुआरे मारे गए। हथियारों से लैस उग्रवादी शनिवार को झील में डुगुरी और डबार वनजाम द्वीपों में घुसे और वहां काम कर रहे मछुआरों पर हमला कर दिया मैदुगुरी में जिहादियों से लड़ने वाले स्थानीय मिलीशिया के एक सदस्य बाबाकुरा कोलो ने एएफपी से कहा, बोको हराम ने डुगुरी और डबार वनजान द्वीपों पर हमला किया और 31 लोगों को मार दिया। उन्होंने डुगुरी में 14 लोगों की हत्या की और डबार वनजाम में 17 लोगों की हत्या की। (ब्रिटेन के सशस्त्र बलों ने हिंदू समुदायों के साथ रक्षा बंधन मनाया)

बोको हराम ने पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में हमले करके संचार सेवाओं को नष्ट कर दिया है जिसके कारण हमले की खबर फैलने में देर लगी। एक मछुआरे सालाउ इनुवा ने कहा कि बोको हराम ने पहले डुगुरी द्वीप पर हमला कर 12 मछुआरों को मार डाला। हमले में घायल दो अन्य मछुआरों की बाद में मौत हो गई। इनुवा ने कहा, हमलावर दो समूहों में बंटे हुए थे। पहले समूह ने डुगुरी में हमला किया जबकि दूसरे समूह ने डबार वनजाम में हमला किया जहां वे उन लोगों का इंतजार कर रहे थे जो डुगुरी में हमला होने से भागकर आए। उन्होंने डबार वनजाम में 17 लोगों को मार डाला। सेना और नाइजीरिया के अधिकारियों ने अभी तक हमलों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

नाइजीरिया, नाइजर, कैमरून और चाड तक फैली इस झील में सैन्य अधिकारियों ने एक सप्ताह पहले ही मछली पकड़ने पर लगा दो साल का प्रतिबंध हटा लिया था जिसके बाद यह हमला हुआ है। नाइजीरिया की सेना ने अपने क्षेत्र की झील में मछली पकड़ने पर पाबंदी लगा दी थी। ऐसे आरोप थे कि बोको हराम मछली पकड़कर अपने सशस्त्र अभियान के लिए फंड जुटा रहा है। नवंबर 2014 में बोको हराम ने बागा के समीप 48 मछुआरों की हत्या कर दी थी जो मछली खरीदने के लिए चाड जा रहे थे। इस क्षेत्र में जिहादियों का यह मछुआरों पर सबसे नृशंस हमला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश