1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. रियाद अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला

रियाद अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 05, 2017 12:34 pm IST,  Updated : Nov 05, 2017 12:34 pm IST

यमन के शिया हौती विद्रोहियों ने रियाद में किंग खालिद अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी।

Attack with ballistic missile at Riyadh International...- India TV Hindi
Attack with ballistic missile at Riyadh International Airport

सना: यमन के शिया हौती विद्रोहियों ने रियाद में किंग खालिद अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने हौती की ओर से जारी बयान के हवाले से बताया, "रियाद में किंग खालिद अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शनिवार रात को लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई।"

सऊदी अरब सरकार ने स्वीकार किया कि हौती विद्रोहियों ने राजधानी को निशाना बनाया। सऊदी अरब के अल-अरबिया टीवी के मुताबिक, मिसाइल हवाईअड्डे के उत्तर में जा गिरी और उसमें विस्फोट हो गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश