1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ऑस्ट्रेलिया: मादक पदार्थ की तस्करी के संबंध में तीन देशों में 17 लोग गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलिया: मादक पदार्थ की तस्करी के संबंध में तीन देशों में 17 लोग गिरफ्तार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 08, 2017 02:47 pm IST,  Updated : Aug 08, 2017 02:47 pm IST

ऑस्ट्रेलिया में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की तस्करी करने के प्रयास के संबंध में तीन देशों की पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है और करीब दो टन मादक पदार्थ बरामद किया है।

Intoxicants- India TV Hindi
Intoxicants

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की तस्करी करने के प्रयास के संबंध में तीन देशों की पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है और करीब दो टन मादक पदार्थ बरामद किया है।

आस्ट्रेलियाई अधिकारियों का कहना है कि संगठित अपराध समूह देश में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की तस्करी करने का प्रयास कर रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस ने कहा कि दो आपराधिक समूह तीन देशों में सक्रिय थे। इनकी जांच के दौरान सिडनी में दस लोग, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में पांच ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों और नीदरलैंड में दो लोगों को आज गिरफ्तार किया गया।

नीदरलैंड में अधिकारियों ने 1.8 टन एमडीएमए, 136 किलोग्राम कोकीन और 15 किलोग्राम क्रिस्टल मेथाम्फिटेमाइन जब्त किए। इन सभी मादक पदार्थों की ऑस्ट्रेलिया में तस्करी की जानी थी। इन मादक पदार्थों की कीमत करीब 64 करोड़ अमेरिकी डॉलर बताई जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश