1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ऑस्ट्रेलियाई विमान दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, एक घायल

ऑस्ट्रेलियाई विमान दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, एक घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 28, 2017 01:30 pm IST,  Updated : Jun 28, 2017 01:30 pm IST

ऑस्ट्रेलिया में माउंट गैंबियर क्षेत्र के पास बुधवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

Australian plane crashes 3 killed one injured- India TV Hindi
Australian plane crashes 3 killed one injured

कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया में माउंट गैंबियर क्षेत्र के पास बुधवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। (नीदरलैंड में जब पीएम मोदी ने की साईकिल की सवारी)

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, विमान की पहचान आस्ट्रेलियन ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्यूरो (एटीएसबी) ने टीबी10 टोबैगो के रूप में हुई है। विमान सुबह करीब 10.30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ और क्षेत्रीय केंद्र के बाहर एक बाड़े में जा गिरा।

दमकल सेवा विभाग ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो विमान से लपटें निकल रही थीं। ऐसा लगता है कि विमान में उड़ान के दौरान या दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग लग गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश