1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. हर गाली के बदले एक डॉलर देती है यह महिला

हर गाली के बदले एक डॉलर देती है यह महिला

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 14, 2015 02:58 pm IST,  Updated : Nov 14, 2015 02:58 pm IST

सिडनी: ऑस्टेलिया में एक अजीब वाक्या सामने आया है। यहां की एक मस्लिम महिला उसको मिलने वाले नफरत भरे हर एक ट्वीट के बदले एक डॉलर खैरात कर रही हैं। इस तरह उन्होंने करीब 1,000

हर गाली के बदले एक डॉलर...- India TV Hindi
हर गाली के बदले एक डॉलर देती है यह महिला

सिडनी: ऑस्टेलिया में एक अजीब वाक्या सामने आया है। यहां की एक मस्लिम महिला उसको मिलने वाले नफरत भरे हर एक ट्वीट के बदले एक डॉलर खैरात कर रही हैं। इस तरह उन्होंने करीब 1,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (तकरीबन 47,000 रूपये) खैरात किए। मेलबर्न की मोनाश विश्वविद्यालय में शिक्षिका सुसान कारलैंड ने 22 अक्तूबर को ट्वीट किया था कि उनको आने वाली हर घिनौनी टिप्पणी पर वह यूनिसेफ को दान करेंगी।

उन्होंने बताया, करीब 1,000 डॉलर खैरात किए। नफरत करने वालों को जरूरतमंद बच्चों का धन्यवाद। सुसान ने कहा कि पहले वह ऐसे ट्वीट करने वालों को ब्लॉक कर दिया करती थीं या नजरअंदाज करती थीं। कई बार उनसे बहस हो जाया करती थी। लेकिन कुछ महीने पहले उन्होंने कुरान की सीख से प्रेरणा लेते हुए अंधेरे को रोशनी से काटने का फैसला किया। फेयर फैक्स मीडिया के लिए शुक्रवार को लिखे एक स्तंभ में उन्होंने कहा कि उन्हें महसूस हुआ कि उन्हें उनके रास्ते में आने वाले हर बुरी बात के बदले दुनिया के लिए कुछ अच्छा करना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।