1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. गांधी की शांति की विरासत को आगे ले जाने की जरूरत: संरा प्रमुख

गांधी की शांति की विरासत को आगे ले जाने की जरूरत: संरा प्रमुख

 Written By: Agency
 Published : Sep 10, 2015 11:23 pm IST,  Updated : Sep 10, 2015 11:23 pm IST

संयुक्त राष्ट्र:  संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शांति से जुड़े संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया में भयावह पीड़ा को खत्म करने के लिए वैश्विक समुदाय

गांधी की शांति की...- India TV Hindi
गांधी की शांति की विरासत को आगे ले जाने की जरूरत

संयुक्त राष्ट्र:  संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शांति से जुड़े संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया में भयावह पीड़ा को खत्म करने के लिए वैश्विक समुदाय को इस महान भारतीय नेता की शांति की विरासत को आगे बढ़ाने की जरूरत है। 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने संस्कृति एवं शांति पर संयुक्त राष्ट्र के उच्च स्तरीय मंच पर कहा, महात्मा गांधी ने साबित किया कि शांति की संस्कृति इतिहास का ढर्रा बदल सकती है। चलिए इस विरासत को तब तक जारी रखते हैं जब तक हम दुनिया में भयावह पीड़ा का खात्मा नहीं कर देते और स्थायी शांति स्थापित नहीं कर देते। 

मून ने इस साल जनवरी में भारत के अपने दौरे को याद किया। अपने भारत प्रवास में उन्होंने साबरमती आश्रम का दौरा किया था। उन्होंने कहा, आश्रम का दौरा करना सम्मान की बात थी।...मैंने गांधी की इस कड़ी चेतावनी को याद किया कि- पृथ्वी पर तब तक स्थायी शांति नहीं आ सकती जब तक हम सिर्फ सहिष्णु होना नहीं, बल्कि दूसरों की आस्थाओं का अपनी आस्था की तरह सम्मान करना नहीं सीखते। मून के साथ इस मौके पर महात्मा गांधी के पौत्र अरूण गांधी भी मौजूद थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश