1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. तुर्की में नौका डूबी, 14 शरणार्थी डूबे

तुर्की में नौका डूबी, 14 शरणार्थी डूबे

 Written By: IANS
 Published : Nov 11, 2015 05:58 pm IST,  Updated : Nov 11, 2015 06:01 pm IST

अंकारा: पश्चिमी तुर्की के कनक्काले तट के निकट बुधवार को प्रवासियों को ले जा रही एक नौका के डूब जाने से उसमें सवार कम से कम 14 लोग डूब गए। स्थानीय समाचार एजेंसी डोगन की

तुर्की में नौका डूबी, 14...- India TV Hindi
तुर्की में नौका डूबी, 14 शरणार्थी डूबे

अंकारा: पश्चिमी तुर्की के कनक्काले तट के निकट बुधवार को प्रवासियों को ले जा रही एक नौका के डूब जाने से उसमें सवार कम से कम 14 लोग डूब गए। स्थानीय समाचार एजेंसी डोगन की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवासियों को ग्रीस के लेसबोस ले जा रही लकड़ी की एक नौका तूफान में फंसकर कनक्काले में डूब गई। इस घटना में 27 लोगों को बचा लिया गया।

उनकी राष्ट्रीयता के बारे में अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

साल 2015 में तुर्की होते हुए लगभग चार लाख शरणार्थी ग्रीस में प्रवेश कर चुके हैं, लेकिन इस प्रयास में तीन हजार से अधिक लोगों को जान गंवानी पड़ी, जिनमें अधिकांश सीरियाई नागरिक थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश