1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. बोको हराम ने चाड झील के पास 10 मछुआरों के गले काटे

बोको हराम ने चाड झील के पास 10 मछुआरों के गले काटे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 30, 2015 11:47 pm IST,  Updated : Jul 30, 2015 11:47 pm IST

कानो (नाइजीरिया): बोको हराम के आतंकवादियों ने उत्तर पूर्व नाइजीरिया में चाड झील के किनारों पर बागा के पास के गांवों में 10 मछुआरों के गले काट दिये। यह जानकारी एक मछुआरे और स्थानीय नागरिक

बोको हराम ने चाड झील के...- India TV Hindi
बोको हराम ने चाड झील के पास 10 मछुआरों के गले काटे

कानो (नाइजीरिया): बोको हराम के आतंकवादियों ने उत्तर पूर्व नाइजीरिया में चाड झील के किनारों पर बागा के पास के गांवों में 10 मछुआरों के गले काट दिये। यह जानकारी एक मछुआरे और स्थानीय नागरिक ने आज दी।

बोर्नो स्टेट में मछुआरा संगठन के प्रमुख अबूबाकर गमंडी ने बताया, बोको हराम ने सोमवार को शाम करीब चार बजे चाड झील के किनारों पर तीन गांवों पर हमला किया और 10 लोगों के गले काट दिये। सभी मछुआरे थे।

डोरोन बागा में रहने वाले स्थानीय मछुआरा बुहारी दान-मालम ने इस बात की पुष्टि की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश