1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. बुर्किना फासो में बंदूकधारी के हमले में 11 पुलिसकर्मियों की मौत, चार लापता

बुर्किना फासो में बंदूकधारी के हमले में 11 पुलिसकर्मियों की मौत, चार लापता

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 23, 2021 02:35 pm IST,  Updated : Jun 23, 2021 02:35 pm IST

चरमपंथी हिंसा से बेहाल बुर्किना फासो में एक बंदूकधारी ने पुलिस अधिकारियों के एक समूह पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। 

बुर्किना फासो में बंदूकधारी के हमले में 11 पुलिसकर्मियों की मौत, चार लापता - India TV Hindi
बुर्किना फासो में बंदूकधारी के हमले में 11 पुलिसकर्मियों की मौत, चार लापता  Image Source : FILE

औगाडौगू: चरमपंथी हिंसा से बेहाल बुर्किना फासो में एक बंदूकधारी ने पुलिस अधिकारियों के एक समूह पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। बुर्किना फासो के सुरक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में इस हमले की पुष्टि की। यह हमला सोमवार को बारसालोघो शहर के नजदीक हुआ। हमले के बाद से कम से कम चार पुलिस अधिकारी लापता हैं।

सुरक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि केवल सात पुलिसकर्मी ही इस हमले में बच पाए। हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी समूह ने नहीं ली है, लेकिन संदेह इस्लामिक चरमपंथियों पर है जिन्होंने हाल के महीनों में भयावह हिंसा को अंजाम दिया है।

इस महीने की शुरुआत में जिहादियों ने साहेल क्षेत्र के सोलहन गांव में आम नागरिकों पर भयावह हमला किया था, जिसमें कम से कम 132 लोगों की मौत हो गई थी। अलकायदा और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों की हिंसा की वजह से बुर्किना फासो में हजारों लोग मारे गए हैं और दस लाख से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश