1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. लीबिया: कार बम विस्फोट से कम से कम 12 जवानों की मौत

लीबिया: कार बम विस्फोट से कम से कम 12 जवानों की मौत

 Written By: IANS
 Published : Jul 07, 2016 06:21 pm IST,  Updated : Jul 07, 2016 06:21 pm IST

लीबिया के बेनगाजी शहर में गुरुवार को एक कार बम हमले में कम से कम 12 जवानों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने लीबिया मरीन के प्रवक्ता के हवाले से कहा, लीबिया सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच भारी संघर्ष हुआ, उन्होंने कार बमों का इस्तेमाल..

car bombing
- India TV Hindi
car bombing

त्रिपोली: लीबिया के बेनगाजी शहर में गुरुवार को एक कार बम हमले में कम से कम 12 जवानों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने लीबिया मरीन के प्रवक्ता के हवाले से कहा, लीबिया सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच भारी संघर्ष हुआ, उन्होंने कार बमों का इस्तेमाल किया।

 

उल्लेखनीय है कि बेनगाजी शहर में बुधवार को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादी समूह के साथ संघर्ष में कम से कम चार सैनिकों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हुए।

वहीं पश्चिमी बेनगाजी में बुधवार को सेना का एमआईजी-23 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, इसमें पायलट मारा गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश