1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कास्त्रो ने अमेरिका एवं क्यूबा के बीच निकटता को और गहरा करने की अपील की

कास्त्रो ने अमेरिका एवं क्यूबा के बीच निकटता को और गहरा करने की अपील की

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 19, 2015 11:34 am IST,  Updated : Sep 19, 2015 11:34 am IST

हवाना: क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने अपने अमेरिकी समकक्ष बराक ओबामा से कहा है कि वह व्यापार एवं यात्रा पर प्रतिबंधों में वाशिंगटन की ओर से नरमी बरते जाने के कारण दोनों देशों के

कास्त्रो ने अमेरिका...- India TV Hindi
कास्त्रो ने अमेरिका एवं क्यूबा के निकटता की अपील की

हवाना: क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने अपने अमेरिकी समकक्ष बराक ओबामा से कहा है कि वह व्यापार एवं यात्रा पर प्रतिबंधों में वाशिंगटन की ओर से नरमी बरते जाने के कारण दोनों देशों के बीच पैदा हो रही मित्रता को और गहरा करें। क्यूबा के राष्ट्रपति के कार्यालय ने कल एक बयान में बताया कि कास्त्रो ने ओबामा के साथ फोन पर बातचीत के दौरान अब तक उठाए गए कदमों की पहुंच को और बढाने की आवश्यकता पर बल दिया और क्यूबा पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध को समाप्त करने की अपील दोहराई। अमेरिका ने 1962 से क्यूबा पर प्रतिबंध लगा रहा है।

व्हाइट हाउस ने दोनों नेताओं के बीच फोन पर बात होने की पुष्टि की और कहा कि नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को बढाने के तरीकों पर चर्चा की, लेकिन हमारे बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर मतभेद बने हुए हैं और हम इन मतभेदों को खुलकर सुलझाएंगे। अमेरिका ने क्यूबा में धन भेजने संबंधी सीमा को हटा लिया है, जिसके बाद यह फोन किया गया। इस सीमा को समाप्त कर देने के बाद अमेरिकियों के लिए क्यूबा में व्यापार खोलना आसान हो गया है। अमेरिका ने यात्रा पर भी प्रतिबंध ढीला कर दिया है। नेताओं ने 17 दिसंबर को दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य करने की प्रक्रिया की ऐतिहासिक घोषणा के बाद से तीसरी बार फोन पर बातचीत की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।