1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. भारतीय कारोबारी ने यूएई में बनवायी मुस्लिम कर्मचारियों के लिए मस्जिद

भारतीय कारोबारी ने यूएई में बनवायी मुस्लिम कर्मचारियों के लिए मस्जिद

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 16, 2018 06:51 pm IST,  Updated : May 16, 2018 06:51 pm IST

भारत के रहने वाले एक धनी ईसाई कारोबारी ने रमजान के महीने से पहले सैकड़ों मुसलमान कर्मचारियों के लिए तीन लाख डॉलर की लागत से एक मस्जिद का निर्माण कराया है।

Christian from India gifts mosque to Muslim workers in UAE- India TV Hindi
Christian from India gifts mosque to Muslim workers in UAE

दुबई: भारत के रहने वाले एक धनी ईसाई कारोबारी ने रमजान के महीने से पहले सैकड़ों मुसलमान कर्मचारियों के लिए तीन लाख डॉलर की लागत से एक मस्जिद का निर्माण कराया है। केरल के कयामकुलम के रहने वाले 49 वर्षीय साजी चेरियन ने फजैरा में उन मुस्लिम कार्यकर्ताओं के लिए मस्जिद बनवायी है जो उनके द्वारा 53 कंपनियों को किराये पर दिए गए घरों में रहते हैं। (हवाई में ज्वालामुखी विस्फोट को लेकर USGS ने जारी किया रेड अलर्ट )

चेरियन मस्जिद का नाम मरियम , उम ईसा ( ईसा मसीह की मां मैरी ) रखेंगे। कारोबारी ने कहा कि उन्होंने कर्मचारियों को टैक्सियों से सबसे पास की मस्जिद की ओर जाते देखने के बाद मस्जिद के निर्माण का फैसला किया था।

उन्होंने कहा , ‘‘ उन्हें मस्जिद में जुमे की नमाज में हिस्सा लेने के लिए फुजैरा सिटी या किसी दूसरे औद्योगिक क्षेत्र जाने के लिए 20 दिरहम खर्च करने पड़ते हैं। इसलिए मुझे लगा कि अगर मैं उनके घरों के पास मस्जिद बनवाऊं तो उन्हें खुशी होगी। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश