1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कोरोना वायरस को लेकर राहत भरी खबर, दुनिया भर में 4 लाख से ज्यादा लोगों ने दी बीमारी को मात

कोरोना वायरस को लेकर राहत भरी खबर, दुनिया भर में 4 लाख से ज्यादा लोगों ने दी बीमारी को मात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 14, 2020 07:39 am IST,  Updated : Apr 14, 2020 07:39 am IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस अब तक 1,924,635 लोगों को संक्रमित कर चुका है। वहीं 119,686 लोगों की मौत हो चुकी है।

Coronavirus- India TV Hindi
Coronavirus Image Source : AP

दुनिया भर में कोरोना वायरस कोहराम मचा रहा है। दुनिया में शायद ही कोई देश है जहां इस घातक वायरस ने दस्तक न दी हो। दुनिया भर में कोरोना वायरस अब तक 1,924,635 लोगों को संक्रमित कर चुका है। वहीं 119,686 लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन इन निराशाजनक आंकड़ों के बीच एक आंकड़ा जरूर राहत देता है। दुनिया भर में 444,836 लोग इस घातक वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। दुनिया भर में इस समय 1,360,113 केस एक्टिव हैं, इसमें से मात्र 51,742 मामले गंभीर रूप से बीमार लोगों के हैं। 

कोरोना वायरस के ताजा आंकड़ों की बात करें तो अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 586,941 हो गई है। वहीं यहां 23,640 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं इटली में भी 20,465 लोग कोरोना वायरस से अपनी जान गंवा चुके है। स्पेन में 17,756 लोग और फ्रांस में 14,967 लोगों की मौत हुई है। यूके में भी 11,329 लोगों की मौत हुई है। दुनिया के टॉप 5 देशों के बाद नंबर अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क का आता है। यहां पर अब तक 10,056 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

भारत में 9352 लोग कोरोना पॉजिटिव

स्वास्थ्य मंत्रालय के वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार शाम तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 9352 हो गई, जिसमें से 8048 एक्टिव मामले हैं। देश के कुल संक्रमित लोगों में से 979 लोग ठीक हो गए हैं, जिन्हें या तो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर दी जाने वाली है। हालांकि, दुख की बात यह है कि देश में 324 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश