1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में प्यूर्तोरिको की उम्मीदवार से छीना गया क्राउन

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में प्यूर्तोरिको की उम्मीदवार से छीना गया क्राउन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 18, 2016 11:05 am IST,  Updated : Mar 18, 2016 11:05 am IST

सेन जुआन: वर्ष 2016 की मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए प्यूर्तोरिको की उम्मीदवार से उनका ताज छीन लिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि अधिकारियों ने कहा है कि इस उम्मीदवार के साथ

miss universe 2016
- India TV Hindi
miss universe 2016

सेन जुआन: वर्ष 2016 की मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए प्यूर्तोरिको की उम्मीदवार से उनका ताज छीन लिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि अधिकारियों ने कहा है कि इस उम्मीदवार के साथ व्यवहार संबंधी समस्या है। क्रिस्थीली केराइड आगामी सौंदर्य प्रतियोगिता में अमेरिका के इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगी। केराइड ने चार माह पहले यह ताज जीता था लेकिन हाल ही में उन्होंने एक स्थानीय अखबार को साक्षात्कार दिया, जिसमें उनके उपेक्षापूर्ण होने और यह कहने के लिए आलोचना की गई कि वह कैमरों से प्यार नहीं करतीं। मिस यूनिवर्स प्यूर्तोरिको की राष्ट्रीय निदेशक डिजायरी लॉरी उस साक्षात्कार के दौरान मौजूद थीं। लॉरी ने कहा कि यह सुन कर उन्हें बेहद शर्मिन्दगी महसूस हुई। उन्होंने कहा, आपको हमेशा अपना सबसे अच्छा चेहरा सामने रखना पड़ता है।

 

यह कहा जाता है कि हमें कैमरों के सामने रहना है और हमें हर तरह के सवालों के जवाब देने हैं। लॉरी ने कहा कि केराइड ने कभी भी माफी नहीं मांगी और अधिकारियों को सिर्फ यही कहा कि उन्हें कोई निजी समस्या थी और यह घटना दोहराई नहीं जाएगी। लेकिन लॉरी ने कहा कि केराइड ने डॉक्टर के साथ मिलने का समय तय होने का हवाला देते हुए अन्य मुलाकातें रद्द कर दीं। उन्होंने डॉक्टर के साथ मिलने का समय नए सिरे से तय करने से इंकार कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश