1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. 90वें जन्मदिन पर सार्वजनिक रूप से नजर आए फिदेल कास्त्रो

90वें जन्मदिन पर सार्वजनिक रूप से नजर आए फिदेल कास्त्रो

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 14, 2016 10:11 am IST,  Updated : Aug 14, 2016 10:11 am IST

हवाना: क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो अपने 90वें जन्मदिन पर सार्वजनकि तौर पर नजर आए। एक स्थानीय टेलीविजन ने उनकी फुटेज का सीधा प्रसारण किया। उनके साथ उनके भाई एवं उत्तराधिकारी राउल कास्त्रो तथा

fidel castro- India TV Hindi
fidel castro

हवाना: क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो अपने 90वें जन्मदिन पर सार्वजनकि तौर पर नजर आए। एक स्थानीय टेलीविजन ने उनकी फुटेज का सीधा प्रसारण किया। उनके साथ उनके भाई एवं उत्तराधिकारी राउल कास्त्रो तथा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो भी थे।

फिदेल अप्रैल के महीने से सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे थे। वह कल हवाना के कार्ल माक्र्स थिएटर में बच्चों की थिएटर कंपनी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नजर आए। उनके साथ क्यूबा के वर्तमान राष्ट्रपति एवं उनके भाई राउल तथा वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो भी थे।

फिदेल पिछली बार 19 अप्रैल को क्यूबा की कम्यूनिस्ट पार्टी की बैठक के दौरान सार्वजनिक रूप से दिखे थे। उनके बारे में कहा जाता है कि वह हाल के वर्षों में आंत की बीमारी से पीडि़त रहे हैं । लेकिन उनकी स्थिति के बारे में आधिकारिक तौर पर गोपनीयता रखी जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश