1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. आस्ट्रेलिया में 'डेबी' तूफान ने दी दस्तक, बाढ़ का खतरा बढ़ा

आस्ट्रेलिया में 'डेबी' तूफान ने दी दस्तक, बाढ़ का खतरा बढ़ा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 28, 2017 09:37 am IST,  Updated : Mar 28, 2017 09:37 am IST

ब्रिस्बेन: उष्णकटिबंधीय तूफान 'डेबी' ने पूर्वोत्तर आस्ट्रेलिया के तट पर मंगलवार को दस्तक दे दी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि तूफान ने क्वींसलैंड के तट पर दस्तक दे दी है, जिसके साथ ही मूसलाधार बारिश

cyclone- India TV Hindi
cyclone

ब्रिस्बेन: उष्णकटिबंधीय तूफान 'डेबी' ने पूर्वोत्तर आस्ट्रेलिया के तट पर मंगलवार को दस्तक दे दी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि तूफान ने क्वींसलैंड के तट पर दस्तक दे दी है, जिसके साथ ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। यह चौथी श्रेणी का तूफान है जो तीसरी श्रेणी के तूफान के समान ही है और बहुत ही धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।

क्वींसलैंड पुलिस आयुक्त ईयान स्टीवर्ट ने '7न्यूज आस्ट्रेलिया' के मुताबिक, "तूफान की वजह से बहुत तेज हवाएं चल रही हैं।" तूफान की वजह से पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं और क्षेत्र में मूसलादार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने इमारतों के हिलने और खिड़कियों के टूटने की जानकारी दी है।

क्वींसलैंड की प्रीमियर एनास्टेसिया पलास्जुक ने बताया कि क्षेत्र में एक घंटे में 211मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। उन्होंने बताया, "ऐसा 100 वर्ष में एक बार ही होता है।" तूफान की वजह से सोमवार को 31 वर्षीया महिला की कार दुर्घटना में मौत हो गई।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश