1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. UK में शुरु हुआ दीपावली उत्‍सव, देखिए फोटो

UK में शुरु हुआ दीपावली उत्‍सव, देखिए फोटो

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 03, 2015 06:48 pm IST,  Updated : Nov 03, 2015 07:16 pm IST

लिसेस्टर : दीपावली का पर्व सभी के लिए खुशियों का त्यौहार होता है। दीपावली भारत में तो मनाई जाती है साथ ही साथ विदेशों में भी इसे धूम-धाम से मनाया जाता है। विदेशों में दीपावली

UK में शुरु हुआ दीपावली...- India TV Hindi
UK में शुरु हुआ दीपावली उत्‍सव, देखिए फोटो

लिसेस्टर : दीपावली का पर्व सभी के लिए खुशियों का त्यौहार होता है। दीपावली भारत में तो मनाई जाती है साथ ही साथ विदेशों में भी इसे धूम-धाम से मनाया जाता है। विदेशों में दीपावली की बात चली हैं तो आपकों बता दें कि यूके में इसे बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। NRI भारतीय समुदाय के साथ ही वहां के लोग भी भारतीय समुदाय के साथ मिलजुल कर धूमधाम से इस पर्व को मनाते है। ब्रिटेन में स्थित लिसेस्टर में भारत के अलावा दुनिया की सबसे बड़ी दिवाली मनाई जाती है। दिवाली का आयोजन ब्रिटेन के बेलग्रेव सेंटर में किया जाता है।

दीपावली 11 नवम्बर को है लेकिन यहां पर दीपावली की धूम एक हफ्ते पहले से ही शुरू हो जाती है। ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका से हर साल हजारों लोग यहां पर दीपावली मनाने आते है। इस बार यहां पर 50 हजार लोगों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

यहां की दीपावली होती है बेहद खास

आपको बता दें कि लिसेस्टर में ज्यादातर हिंदू लोग रहते है जिस वजह से यहां पर दीपावली इतनी धूम-धाम से मनाई जाती है हर वर्ष दीपावली के दौरान यहां पर खूब आतिशबाजी होती है। दीपावली के दौरान यहां पर सांस्कृतिक प्रोग्राम भी आयोजित किया जाता है।

इस बार दीपावली पर यहां पर कुछ खास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जो कि अभी से शुरू हो चुका है।  ब्रिटेन में स्थित हिंदू मंदिर के प्रवक्ता का कहना है कि दीपावली उमंगों का त्यौहार है। यह एक ऐसा समय है जिसमें हम अपने दुखों को भूल जाते है। और खुशियों के बारे में सोचते है।

अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश