1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मिस्र की सबसे मोटी महिला, वजन जान रह जाएंगे दंग

मिस्र की सबसे मोटी महिला, वजन जान रह जाएंगे दंग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 24, 2016 12:12 pm IST,  Updated : Oct 24, 2016 12:12 pm IST

काहिरा: आप सभी को जानकर हैरानी होगी की मिस्र की एक महिला का वजन आधा टन है। 500 किलो वजन वाली यह महिला सबसे मोटी महिला मानी गई है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक,

egypt fat lady weight will be surprise you- India TV Hindi
egypt fat lady weight will be surprise you

काहिरा: आप सभी को जानकर हैरानी होगी की मिस्र की एक महिला का वजन आधा टन है। 500 किलो वजन वाली यह महिला सबसे मोटी महिला मानी गई है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इमान अहम अब्दुलाती (36) ने अलेक्जेंद्रिया में 25 सालों से अपना घर नहीं छोड़ा है। वह अपने बिस्तर से उठने में भी सक्षम नहीं है। यहां तक कि अपने बड़े आकार की वजह से वह सरक भी नहीं पाती।

वह अपनी मां और बहन चायमा अब्दुलाती पर निर्भर है, जो उनकी हर रोज के खाने, कपड़े बदलने और साफ -सफाई का कार्य करती हैं। अल अलबेरिया के अनुसार, जन्म के समय इमान का वजन पांच किलो था, उनमें हाथीपांव की पहचान की गई थी- हाथीपांव एक तरह का परजीवी संक्रमण है जिससे अंगों में सूजन हो जाता है।

चिकित्सकों ने कहा कि ग्रंथियों के नष्ट होने की वजह से, उनके में शरीर ज्यादा पानी जमा हो जाता है। एक बच्चे के तौर पर इमान ने अपने चारों तरफ की चीजों को पकड़ना सीखा। लेकिन 11 साल की उम्र में वह अपने पैरों पर ज्यादा वजन की वजह से खड़ा नहीं हो पाई, इस तरह उन्होंने घर में रेंगना शुरू किया।

एक मस्तिष्क पक्षाधात की वजह से उन्होंने अपना प्राइमरी स्कूल छोड़ दिया। इस तरह से तब से इमान अपने कमरे में पूरी तरह से पड़ी रहती है और कोई कार्य करने में असमर्थ हैं। मौत से डरकर, उनके परिवार ने एक ऑनलाइन याचिका मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से चिकित्सा सहयोग के लिए लगाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश