1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. चीन के ‘बेल्ट एंट रोड’ इनिशिएटिव पर इस देश ने दोहराया अपना समर्थन

चीन के ‘बेल्ट एंट रोड’ इनिशिएटिव पर इस देश ने दोहराया अपना समर्थन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 07, 2017 07:44 pm IST,  Updated : Nov 07, 2017 07:44 pm IST

इस देश ने चीन की ‘बेल्ट ऐंड रोड’ (B&R) पहल के लिए अपने समर्थन को दोहराया है और चीन द्वारा और निवेश का आह्वान किया है...

Ibrahim Mahlab | AP Photo- India TV Hindi
Ibrahim Mahlab | AP Photo

काहिरा: मिस्र ने चीन की ‘बेल्ट ऐंड रोड’ (B&R) पहल के लिए अपने समर्थन को दोहराया है और चीन द्वारा और निवेश का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि चीन के साथ मिस्र के संबंध मजबूत, विशेष और टिकाऊ हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिस्र के राष्ट्रपति के सामरिक व राष्ट्रीय परियोजना सहायक इब्राहीम महलाब ने सोमवार को काहिरा में एक फोरम में कहा, ‘मिस्र बेल्ट व रोड इनिशिएटिव का समर्थन करता है, जो दुनिया के महाद्वीपों को चीन के साथ बड़े जमीनी नेटवर्क व समुद्री मार्गों के जरिए जोड़ता है।’

चीन-मिस्र के संबंधों को मजबूत, विशेष और टिकाऊ बताते हुए महलाब ने उम्मीद जताई कि यह पहल विश्व व्यापार के पारंपरिक मॉडलों का पुनर्निर्माण करेगा। बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव के लिए मिस्र की रणनीतिक स्थिति को उजागर करते हुए महलाब ने कहा कि अफ्रीका व एशिया के बीच केंद्रीय बिंदु होने के कारण मिस्र अरब व अफ्रीकी व्यापार का एक केंद्र बिंदु है। महलाब ने चीनी कंपनियों को मिस्र में अपना निवेश बढ़ाने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि चीन द्वारा मिस्र में कई प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने उल्लेख किया कि मिस्र ने बीते 3 सालों में बड़े स्तर पर बुनियादी परियोजनाओं का निर्माण किया है, जिससे देश की ऊर्जा आपूर्ति व सड़क नेटवर्क अपग्रेड हुआ है, जिससे देश में भविष्य में निवेश करने वालों को मदद मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि मिस्री-चीनी संबंध, 1956 में अपनी स्थापना के बाद से, दो प्रभावशाली देशों के बीच विशिष्ट संबंधों के लिए एक सफल उदाहरण हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश