1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कांगो: सशस्त्र मिलिशिया के बीच पांच दिन तक चली झड़प में 15 लोगों की मौत

कांगो: सशस्त्र मिलिशिया के बीच पांच दिन तक चली झड़प में 15 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 19, 2018 09:11 am IST,  Updated : Jul 19, 2018 09:11 am IST

कांगो के अशांत पूर्वी क्षेत्र में सशस्त्र मिलिशिया के बीच पांच दिन तक चली झड़प में 15 लोगों के मारे जाने के बाद स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए सेना को वहां रवाना किया गया है।

Fifteen dead in armed clashes in DR Congo- India TV Hindi
Fifteen dead in armed clashes in DR Congo

गोमा: कांगो के अशांत पूर्वी क्षेत्र में सशस्त्र मिलिशिया के बीच पांच दिन तक चली झड़प में 15 लोगों के मारे जाने के बाद स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए सेना को वहां रवाना किया गया है। उत्तरी किवू प्रांत में मसीसी के प्रशासक कोस्मास कांगाकोलो ने कहा , ‘‘ कामिरो में सोमवार को हुई झड़प में पांच असैन्य नागरिक और गुईदोन समूह के दो सदस्य मारे गये हैं। ’’ (अमेरिकी चुनावों में रूसी हस्तक्षेप अभी भी खतरा: व्हाइट हाउस)

उन्होंने बताया कि लुकवेती और न्याबिओन्दो के बीच शुक्रवार से मंगलवार तक चली झड़प में आठ और असैन्य नागरिक मारे गये थे , जबकि कई अन्य घायल हो गये थे। पड़ोसी देश रवांडा में 1994 में बहुसंख्यक हुतुस द्वारा तुत्सीस के नरसंहार के बाद से ही उत्तरी किवू हुतु विद्रोहियों का गढ़ है।

सेना के प्रवक्ता गुईलामे नदजिके ने बताया कि हमारे सैनिकों ने काहिरा और कमोइर पर नियंत्रण कर लिया है। मिलिशिया को वहां से खदेड़ दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश