1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. गाजा पट्टी पर मौजूद फलिस्तीनी आतंकवादियों ने दक्षिण इस्राइल में मोर्टार से दर्जनों गोले दागे

गाजा पट्टी पर मौजूद फलिस्तीनी आतंकवादियों ने दक्षिण इस्राइल में मोर्टार से दर्जनों गोले दागे

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 29, 2018 01:53 pm IST,  Updated : May 29, 2018 01:53 pm IST

गाजा पट्टी पर मौजूद फलिस्तीनी आतंकवादियों ने आज दक्षिणी इस्राइल में मोर्टार से दर्जनों गोले दागे , जिससे सीमा क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Gaza militants fire dozens of mortars at southern Israel- India TV Hindi
Gaza militants fire dozens of mortars at southern Israel

यरुशलम: गाजा पट्टी पर मौजूद फलिस्तीनी आतंकवादियों ने आज दक्षिणी इस्राइल में मोर्टार से दर्जनों गोले दागे , जिससे सीमा क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस्राइली सेना ने एक बयान में कहा , ‘‘ इस्राइली क्षेत्र में कई स्थानों पर मोर्टार से 25 गोले दागे गए। ’’ (सीरिया में ईरान की सैन्य उपस्थिति नहीं होनी चाहिए: बेंजामिन नेतन्याहू )

सेना ने कहा , ‘‘ आईडीएफ की ‘ आयरन डोम ’ हवाई रक्षा तकनीक ने कई हमलों को नाकाम कर दिया गया। ’’ पुलिस ने बताया कि ‘’ बड़ी संख्या में इस्राइल के भीतर खुले मैदानों में मोर्टार गिरे। ’’

हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। कल एक फलिस्तीनी भी सीमा पर लगी बाड़ के नजदीक आया था जिसे इस्राइल सेना ने मार गिराया। सेना का कहना है कि वह हमला करने की मंशा से वहां आया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश