1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. रोमांस करते हुए रूसी सांसद को पति ने बम से उड़ाया

रोमांस करते हुए रूसी सांसद को पति ने बम से उड़ाया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 28, 2015 01:53 pm IST,  Updated : Nov 28, 2015 01:57 pm IST

नई दिल्ली: नोवोसिबिर्स्क शहर में हुए एक बम धमाके में रूस की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस महिला सांसद ओकसाना बोबरोवस्काया और उनके पति की मौत हो गई। पुलिस ने कार से दोनों की अर्धनग्न लाशें

रोमांस करते हुए रूसी...- India TV Hindi
रोमांस करते हुए रूसी सांसद को पति ने बम से उड़ाया

नई दिल्ली: नोवोसिबिर्स्क शहर में हुए एक बम धमाके में रूस की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस महिला सांसद ओकसाना बोबरोवस्काया और उनके पति की मौत हो गई। पुलिस ने कार से दोनों की अर्धनग्न लाशें बरामद की। 30 साल की ओकसाना प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी से सांसद थीं। उनके पति निकिता बोबरोवस्काया मिलिट्री स्पेशल सर्विस के भूतपूर्व अधिकारी थे।

रूसी अखबार 'द साइबेरियन टाइम्स' के मुताबिक यह ब्लास्ट गुरुवार देर रात नोवोसिबिर्स्क शहर में हुआ। पुलिस के अनुसार इस घटना से पहले कपल के बीच झगड़ा हुआ था। पति ने अपनी सांसद पत्नी पर आरोप लगाया था कि वह अपने अमीर प्रेमी के चलते उसके साथ धोखा कर रही है। चश्मदीदों का कहना है कि जब दोनों का शव निकाला गया तो सांसद और उनके पति के शरीर पर कमर से नीचे कपड़े नहीं थे। दोनों गाड़ी की पिछली सीट पर थे। दोनों की एक चार साल की बेटी है।

रूस मीडिया के अनुसार सांसद के पति के हाथ में ग्रेनेड होने के सबूत मिले हैं। दोनों के चेहरे बुरी तरह से जल गए थे। दावा किया जा रहा है कि बम कार में फिट किया गया था और ऐसा सांसद के पति ने जानबूझकर किया। चश्मदीदों का कहना था कि महिला सांसद को चेहरे के जरिए नहीं पहचाना जा सकता था। सिर पूरी तरह से गायब हो चुका था। ब्लास्ट के बाद कार के अगले शीशे को छोड़कर बाकी सारे कांच उड़ गए। सांसद का पति रशियन मिलिट्री में स्पेशल सर्विसेज में था। उसने बाद में नौकरी छोड़ दी थी और ओकसाना की कमाई से ही घर चलता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश