1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजीरिया में बाजार में बम विस्फोट से कम से कम 47 मरे : प्रत्यक्षदर्शी

नाइजीरिया में बाजार में बम विस्फोट से कम से कम 47 मरे : प्रत्यक्षदर्शी

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 12, 2015 12:37 pm IST,  Updated : Aug 12, 2015 12:37 pm IST

कानो: नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में आज एक साप्ताहिक बाजार में बम विस्फोट होने से कम से कम 47 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। एक चिकित्सा सूत्र और प्रत्यक्षदर्शी ने यह जानकारी देते

नाइजीरिया में बाजार...- India TV Hindi
नाइजीरिया में बाजार में बम विस्फोट से कम से कम 47 मरे

कानो: नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में आज एक साप्ताहिक बाजार में बम विस्फोट होने से कम से कम 47 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। एक चिकित्सा सूत्र और प्रत्यक्षदर्शी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस इलाके को बोको हराम के उग्रवादी आए दिन निशाना बनाते हैं। सूत्रों ने बताया कि बोरनो राज्य की राजधानी मैदुगुरी के 135 किमी दक्षिण में स्थित सबोन गरी गांव में दोपहर करीब एक बज कर 15 मिनट पर विस्फोट हुआ। तब बाजार में बहुत भीड़ थी।

बियू जनरल हॉस्पिटल की एक नर्स ने बताया, यहां कम से कम 47 शव लाए गए और 50 घायलों को भी लाया गया। ये लोग सबोन गरी मार्केट से लाए गए थे जहां आज दोपहर को भीषण विस्फोट हुआ। उसने बताया कि घायलों मे से कई की हालत गंभीर है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश