1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कनाडा में कृषि कानूनों के समर्थन में भारतीयों ने निकाली रैली खालिस्तानी समूहों ने दी धमकी

कनाडा में कृषि कानूनों के समर्थन में भारतीयों ने निकाली रैली खालिस्तानी समूहों ने दी धमकी

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 26, 2021 11:21 am IST,  Updated : Feb 26, 2021 11:21 am IST

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने इस मामले को ओटावा और नयी दिल्ली में कनाडा के अधिकारियों के समक्ष उठाया है।

विदेश मंत्रालय के...- India TV Hindi
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव Image Source : YOUTUBE IMAGE EXTERNAL AFFAIRS MINISTRY

नई दिल्ली। केंद्र के नए कृषि कानूनों का समर्थन करने को लेकर कनाडा में भारतीय समुदाय के कुछ लोगों को धमकी मिलने के मुद्दे को भारत ने कनाडा के समक्ष उठाया है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने इस मामले को ओटावा और नयी दिल्ली में कनाडा के अधिकारियों के समक्ष उठाया है। उसने कहा कि साथ ही भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का भी अनुरोध किया गया है।

नए कृषि कानूनों के समर्थन में कनाडा में तिरंगा रैली निकाले जाने के बाद खालिस्तानी समूहों द्वारा भारतीय समुदाय के लोगों को धमकी दिए जाने संबंधी खबरों के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ''हमें कनाडा में भारतीय समुदाय के कुछ लोगों को धमकी दिए जाने एवं भयभीत करने की खबरों का पता चला है। हमने इस मुद्दे को ओटावा और नयी दिल्ली में कनाडाई अधिकारियों के समक्ष उठाया है।'' उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों को इस प्रकार के किसी भी मामले की सूचना कनाडा की स्थानीय पुलिस को देने की सलाह दी गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश