1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कनाडा: रक्षामंत्री हरजीत सज्जन के कार्टून को लेकर गुस्से में सिख समुदाय

कनाडा: रक्षामंत्री हरजीत सज्जन के कार्टून को लेकर गुस्से में सिख समुदाय

 Written By: Bhasha
 Published : May 05, 2017 09:20 pm IST,  Updated : May 05, 2017 09:20 pm IST

कनाडा के भारतीय मूल के रक्षा मंत्री हरजीत सिंह सज्जन का एक कार्टून प्रकाशित होने के बाद सिख समुदाय के लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है।

Harjit Sajjan | AP Photo- India TV Hindi
Harjit Sajjan | AP Photo

टोरंटो: कनाडा के भारतीय मूल के रक्षा मंत्री हरजीत सिंह सज्जन का एक कार्टून प्रकाशित होने के बाद सिख समुदाय के लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। सिख समुदाय के लोगों का कहना है कि यह कार्टून उन ऐतिहासिक सिख धार्मिक व्यक्तित्वों की छवि को फिर से दर्शाने जैसा है जिनको यातनाएं दी गई थीं।

सज्जन (46) हाल ही में अपनी भारत यात्रा के दौरान आपरेशन मेदूसा में अपनी भूमिका को बढ़ाचढ़ाकर पेश करने के लिए आलोचना से घिर गए थे और इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी थी। एडमोंटन सन और पोस्टमीडिया के कई दूसरे प्रकाशनों में विवादित कार्टून प्रकाशित हुआ जिसमें उनको एक कड़ाही में उबलते हुए दिखाया गया है। बाद में पोस्टमीडिया ने राजनीतिक कार्टून के लिए माफी मांगी। इस कार्टून को लेकर सिख समुदाय के बीच आक्रोश देखा जा रहा है।

आलोचकों का कहना है कि यह कार्टून उन ऐतिहासिक सिख धार्मिक व्यक्तित्वों की छवि को फिर से दर्शाने जैसा है जिनको यातनाएं दी गई थीं। गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह साहब की कार्यकारी समिति में शामिल हरप्रीत सिंह गिल ने कहा कि यह कार्टून सिखों के पांचवें गुरू अर्जुन देव की छवि को दर्शाता है जिनको गरम बर्तन पर बैठने को मजबूर किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश