1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ईरान में एक ही दिन में 20 आतंकियों को फांसी

ईरान में एक ही दिन में 20 आतंकियों को फांसी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 04, 2016 03:02 pm IST,  Updated : Aug 04, 2016 03:02 pm IST

तेहरान: ईरान ने हत्या और अन्य अपराधों के लिए एक ही दिन में 20 “आतंकवादी” सुन्नी क़ैदियों को फ़ांसी पर लटका दिया। सरकारी मीडिया के अनुसार “इन लोगों ने महिलाओं और बच्चों की हत्या की

Iran hanging- India TV Hindi
Iran hanging

तेहरान: ईरान ने हत्या और अन्य अपराधों के लिए एक ही दिन में 20 “आतंकवादी” सुन्नी क़ैदियों को फ़ांसी पर लटका दिया।

सरकारी मीडिया के अनुसार “इन लोगों ने महिलाओं और बच्चों की हत्या की थी। इन्होंने कुछ कुर्दिश इलाक़ो में सुन्नी धार्मक नेताओं की भी हत्या की थी और देश के ख़िलाफ काम किया था।

IRIB टेलीविज़न के अनुसार महाभियोजक जनरल मोहम्मद जावेद मुंतज़िर ने कहा कि ये फ़ासियां मंगलवार को दो गईं।

ईरान के गुप्तचर मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया ता कि 2009 और 2011 के बीच 24 सशस्त्र हमले हुए जिसमें बमबारी और डकैती भी शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश