1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ईरान के हल्क ने दे डाली ISIS को चुनौती, कहा ख़त्म कर दुंगा आतंक

ईरान के हल्क ने दे डाली ISIS को चुनौती, कहा ख़त्म कर दुंगा आतंक

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 05, 2016 01:04 pm IST,  Updated : Jul 05, 2016 01:07 pm IST

पूरी दुनिया में ISIS का आतंक छाया हुआ है और ये आतंकी संगठन लगभग रोज़ाना कहीं न कहीं हमले करके बेगुनाहों की जान ले रहा है लेकिन अब उसे ज़बरदस्त चुनौती देने वाला मिल गया

Sajad Gharibi- India TV Hindi
Sajad Gharibi

पूरी दुनिया में ISIS का आतंक छाया हुआ है और ये आतंकी संगठन लगभग रोज़ाना कहीं न कहीं हमले करके बेगुनाहों की जान ले रहा है लेकिन अब उसे ज़बरदस्त चुनौती देने वाला मिल गया है। ईरान के हल्क नाम से मशहूर 24 साल के साजिद घारीबी ने खुलआम घोषणा की है कि वह ISIS को नेस्तनाबूद करने के लिए तैयार है।

साजिद ने सोशल मीडिया में अपने 127,000 फ़ालोअर्स से कहा कि वह ईरान की सेना में शामिल हो रहा है जो सीरिया में ISIS से लड़ रही है।

Sajad Gharibi
Sajad Gharibi

बॉडी बिल्डिंग के शौकीन साजिद का कहना है कि वह मिडिल ईस्ट में शांति चाहता है और इसके लिए वह ISIS का नामोनिशान मिटा देगा। 175 किलो के इस  दैत्यनुमा शख़्स की जिंदगी पावर लिफ्टिंग के ईर्दगिर्द ही घूमती है और इसे ही वह अपनी जिंदगी मानता है।

जब से इसकी तस्वीरें वायरल हुई ‘ईरानी हल्क’ सोशल मीडिया में बहुत लोकप्रिय हो गया है।

ये भी पढ़े: मिलिए साजद घरीबी उर्फ़ ईरानी पहाड़ उर्फ़ ईरानी हल्क से

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश