1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इराकः ISIS का ईद पर हमला, 35 मरे, 60 घायल

इराकः ISIS का ईद पर हमला, 35 मरे, 60 घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 08, 2016 01:16 pm IST,  Updated : Jul 08, 2016 01:16 pm IST

बग़दाद: इराक में उत्तरी बगदाद में गुरुवार देर रात शियाओं के एक पवित्र स्थल पर ईद मना रहे लोगों पर ISIS के आत्मघाती हमले में कम से कम 35 लोगों की जानें चली गईं और

Suicide attack in Baghdad leaves 35 dead- India TV Hindi
Suicide attack in Baghdad leaves 35 dead

बग़दाद: इराक में उत्तरी बगदाद में गुरुवार देर रात शियाओं के एक पवित्र स्थल पर ईद मना रहे लोगों पर ISIS के आत्मघाती हमले में कम से कम 35 लोगों की जानें चली गईं और 60 अन्य घायल हो गए।

इराकी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि राजधानी से 93 किलोमीटर दूर बलाद क्षेत्र में सईद मोहम्मद बिन अली अल-हादी की कब्र के गेट के पास पहले विस्फोट हुआ।  विस्फोट के बाद बंदूकधारियों ने इस जगह पर हमला कर दिया और ईद का त्योहार मना रहे लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक हमलावर ने पवित्र स्थल के बाहरी गेट के समीप विस्फोटकों से स्वंय को उडा़ लिया।

एक दूसरे हमलावर ने वहां जमा हुये लोगों के बीच जाकर खुद को उडा़ लिया। वहीं तीसरे आत्मघाती हमलावर को इसेक पहले कि वो खुद को विस्फोट कर उडा़ पाता, सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी।

हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश