1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. IS की जिहादियों को लुभाने की कोशिश, खोले होटल और मॉल

IS की जिहादियों को लुभाने की कोशिश, खोले होटल और मॉल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 20, 2015 01:59 pm IST,  Updated : Jul 20, 2015 02:00 pm IST

नई दिल्ली: इस्लामिक स्टेट जिहादियों को अपने संगठन में लाने के लिए सोशल मीडिया के जरिए उन्हें लालच दे रहा है। जिहादियों को आकर्षित करने के लिए आईएस ने इराक के शहर मोसुल में पांच

IS की जिहादियों को...- India TV Hindi
IS की जिहादियों को लुभाने की कोशिश, खोले होटल और मॉल

नई दिल्ली: इस्लामिक स्टेट जिहादियों को अपने संगठन में लाने के लिए सोशल मीडिया के जरिए उन्हें लालच दे रहा है। जिहादियों को आकर्षित करने के लिए आईएस ने इराक के शहर मोसुल में पांच सितारा होटल, शादी के कपड़ों की दुकाने और शॉपिंग मॉल खोले है।

मिरर अखबार का कहना है कि जिहादियों को आकर्षित करने के लिए आईएस ने सोशल मीडिया पर मोसुल शहर की आकर्षक तस्वीरें डाली है। आईएस ने दजला नदी के किनारे पंच सितारा होटल खोलने की भी बात कही है।

संडे पीपुल की रिपोर्ट के अनुसार इन तस्वीरों को यह दिखाने के लिए डाला गया है कि आईएस के शासन तले किस तरह से पिज्जा और बर्गर बार फल-फूल रहे हैं। चॉकलेट के अलावा प्रसाधन सामग्री और टूथपेस्ट भी मिलते हैं। दुकानों में एके 47 राइफलें, बंदूकें और चाकू भी बिकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश