1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ISIS ने जासूस को सूली पर लटका काटे हाथ-पैर, जारी किया वीडियो

ISIS ने जासूस को सूली पर लटका काटे हाथ-पैर, जारी किया वीडियो

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 18, 2015 09:52 am IST,  Updated : Jun 18, 2015 09:54 am IST

बेरुत: इराक और सीरिया में सक्रिय आतंकी संगठन ISIS की दरिंदगी और क्रूरता का एक और खौफनाक चेहरा सामने आया है। अमानवीय तरीकों से यातना देने वाले इस आतंकी संगठन ने अब एक नया वीडियो

ISIS ने जासूस को सूली पर...- India TV Hindi
ISIS ने जासूस को सूली पर लटका कर काटे हाथ-पैर

बेरुत: इराक और सीरिया में सक्रिय आतंकी संगठन ISIS की दरिंदगी और क्रूरता का एक और खौफनाक चेहरा सामने आया है। अमानवीय तरीकों से यातना देने वाले इस आतंकी संगठन ने अब एक नया वीडियो जारी किया है और इसमें क्रूरता की सभी हदें पार करते हुए एक व्यक्ति को सूली पर लटाकर उसके हाथ-पैर काट दिए गए। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस व्यक्ति पर जासूसी करने का आरोप था।

मीडिया में सामने आई कई रिपोर्टों के अनुसार, चार मिनट के इस वीडियो में कैदी को अपने अपराध को स्वीकार करते हुए भी दिखाया गया है। आईएस ने कहा कि मारा गया कथित कैदी इराक का था और इस्लामिक संगठन के खिलाफ जासूसी कर रहा था। वीडियो में स्क्रीन पर कुछ लाइनें दिखाई जाती हैं, जिसमें लिखा है कि अल्लाह और उनके संदेश वाहकों के खिलाफ युद्ध करने वालों को सूली पर चढ़ाकर उनके हाथ और पैर काट दिए जाएंगे और उन्हें जमीन भी नसीब नहीं होगी। इस वीडियो में भी बंधक को नारंगी कलर का जंपसूट पहने दिखाया गया है।

इसके बाद रेगिस्तान की अज्ञात लोकेशन पर बंधक को सूली पर लटका दिखाया गया है और एक मास्क पहना आतंकी बंधक के दाएं हाथ और बाएं पैर काट देता है। आतंकी संगठन का कहना है कि यह इराकी व्यक्ति सेना का जासूस था और आईएसआईएस से जुड़ी जानकारियां इकट्ठा कर रहा था। मिडल ईस्ट में काम कर रहे एक रिसर्चर ने बताया कि वीडियो में जिहादी ने चार अन्य जासूसों का जिक्र किया है, जिन्हें जल्द ही मारा जाएगा। बंधक बनाए गए जासूसों में एक कुर्दिश पेशमर्गा के लिए काम करता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश