1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इराक में पकड़ा गया बच्चा, शरीर पर बंधा था बम का जैकेट

इराक में पकड़ा गया बच्चा, शरीर पर बंधा था बम का जैकेट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 24, 2016 01:00 pm IST,  Updated : Aug 24, 2016 01:00 pm IST

बगदाद: पूरी दुनिया ISIS के हमलों और उसकी बर्बरता के बारे में जानती है। रोजाना ISIS से जुड़े नए-नए खुलासे सामने आते हैं, इस बार यह पता चला है कि दुनिया में अपना खौफ पैदा

ISIS- India TV Hindi
ISIS

बगदाद: पूरी दुनिया ISIS के हमलों और उसकी बर्बरता के बारे में जानती है। रोजाना ISIS से जुड़े नए-नए खुलासे सामने आते हैं, इस बार यह पता चला है कि दुनिया में अपना खौफ पैदा करने के लिए ISIS अब छोटे-छोटे बच्चों का सहारा ले रहा है। वह अपने नापाक इरादों को बच्चों की मदद से पुरा कर रहा है। ISIS अब बच्चा बम की मदद से आत्मघाती हमला कर रहा है। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब इराक में एक बच्चे को शिया मस्जिद के पास पकड़ा गया जिसके शरीर पर मौत का पूरा सामान बंधा हुआ था।

इराक के किरकुक शहर में नमाज पढ़ते समय पुलिस को यह बच्चा दिखा था। जिसने लियोनेल मेसी की जर्सी पहनी हुई थी। पुलिस को इस बच्चे पर शक हुआ और इसे पकड़ लिया गया। जब पुलिस ने बच्चे की तलाशी ली तो उनके होश उड़ गए क्योंकि बच्चे की कमर पर बम लगा हुआ था। जिसके बाद जगह को तुरंत ही खाली करवाया गया। और वहीं पर बम डिस्पोजल एक्सपर्ट को बुलाया गया। जिसके बाद एक बड़ी घटना होने से टल गई और साथ ही बच्चे की जान को भी बचाया गया।

इससे पहले भी कई हमलों में आत्मघाती बच्चे का हाथ होने की खबर आई थीं। बताया जा रहा है कि रविवार को किरकुक में हुए एक हमले भी बच्चे का हाथ था। अब इससे साफ हो गया है कि आतंकी अब बच्चों की मदद से अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। देखें VIDEO:

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश