1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ब्रिटेन में भारतीय ने की थी पूर्व प्रेमिका की हत्या, अदालत ने सुनाई उम्र कैद की सजा

ब्रिटेन में भारतीय ने की थी पूर्व प्रेमिका की हत्या, अदालत ने सुनाई उम्र कैद की सजा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 17, 2020 02:17 pm IST,  Updated : Sep 17, 2020 02:17 pm IST

ब्रिटेन में पूर्व प्रेमिका की हत्या के जुर्म में भारतीय मूल के 23 वर्षीय एक व्यक्ति को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।

Life term for Indian- India TV Hindi
Life term for Indian Image Source : INSTAGRAM/B

लंदन। ब्रिटेन में पूर्व प्रेमिका की हत्या के जुर्म में भारतीय मूल के 23 वर्षीय एक व्यक्ति को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। हत्या के बाद उसने खुद थाने जाकर अपना जुर्म कुबूल किया था। जिगु कुमार सोर्थी को कम से कम 28 साल जेल की सलाखों के पीछे गुजारने होंगे जिसके बाद उसकी पैरोल पर विचार किया जाएगा। उसे 21 वर्षीय भाविनी प्रवीण की हत्या का दोषी पाया गया है। उसने मार्च में लीसेस्टर स्थित प्रवीण के घर पर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी थी। 

लीसेस्टर क्राउन अदालत में सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति टिमोथी स्पेंसर ने सोर्थी से कहा, "यह एक भयावह, क्रूर और बेरहमी से की गई हत्या थी। तुमने एक खूबसूरत, प्रतिभावान और कम उम्र की युवती की जान ले ली, जो सिर्फ 21 साल की थी।" इस महीने के शुरू में हत्या के मुकदमे के दौरान जूरी को बताया गया कि प्रवीण ने सोर्थी से शादी नहीं करने का मन बनाया था जिसके बाद वह ठगा सा महसूस कर रहा था। वह दो मार्च को प्रवीण के घर गया और कुछ मिनट बातचीत करने के बाद सोर्थी ने प्रवीण पर चाकू से हमला कर दिया और उसे कई बार चाकू मारा। इसके बाद वह घर से चला गया। 

घटना के बाद पुलिस और एंबुलेंस कर्मियों को बुलाया गया लेकिन उन्होंने युवती को मृत घोषित कर दिया। घटना के करीब दो घंटे बाद सोर्थी स्पिनी हिल थाने के बाहर एक अधिकारी के पास पहुंचा और प्रवीण की हत्या करने का जुर्म कुबूल किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश