1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. यहां नहीं की दो शादी तो होती है उम्रकैद की सजा!

यहां नहीं की दो शादी तो होती है उम्रकैद की सजा!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 22, 2016 01:51 pm IST,  Updated : Mar 23, 2016 05:05 pm IST

नई दिल्ली: भारत में जहां एक व्यक्ति को केवल एक ही शादी करने की इजाजत है। और यदि वह दूसरी शादी करना चाहे तो उसे पहली पत्नी से तलाक लेना होता है। वहीं दूसरी ओर

africa- India TV Hindi
africa

नई दिल्ली: भारत में जहां एक व्यक्ति को केवल एक ही शादी करने की इजाजत है। और यदि वह दूसरी शादी करना चाहे तो उसे पहली पत्नी से तलाक लेना होता है। वहीं दूसरी ओर दुनिया में ऐसे भी देश हैं जहां पर कोई भी व्यक्ति एक से ज्यादा शादियां कर सकता है। आपको बता दे कि दुनिया में ऐसे भी देश हैं जहां पर एक व्यक्ति को एक से ज्यादा शादियां करनी होती है। आज हम आपको अफ्रीका के एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां अगर किसी व्यक्ति ने दो शादियां नहीं की तो उन्हें जेल जाना पड़ता है। और तो और ऐसे व्यक्तियों को उम्रकैद की सजा भी हो सकती है। आपको यह जानकर हैरानी हुई होगी लेकिन यह बात सच है।

इरीट्रिया सरकार ने मुताबिक हर आदमी को दो शादियां करना जरूरी है और अगर उस आदमी की पहली पत्नी को उसकी दूसरी शादी से परेशानी हुई तो उन दोनो को ही जेल भी जाना पड़ सकता है। इस नियम को लागू करने के पीछे इरीट्रिया सरकार का कहना है कि इरीट्रिया में समय-समय पर गृह युद्ध होते रहते हैं। गृह युद्ध के चलते महिलाओं का अकेले रहना खतरे से खाली नहीं होता। जिस वजह से यहां के पुरूषों की महिलाओं की हिफाजत करने के लिए दो शादियां करनी पड़ती है क्योंकि यहां महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। साल 1998 से 2000 तक इरीट्रिया में चले गृहयुद्ध में 150,000 सैनिक मारे गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश