1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मेक्सिको में एक और पत्रकार की हत्या, इस साल अब तक कुल 10 को मारा गया

मेक्सिको में एक और पत्रकार की हत्या, इस साल अब तक कुल 10 को मारा गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 25, 2019 10:28 am IST,  Updated : Aug 25, 2019 10:28 am IST

मेक्सिको में एक न्यूज वेबसाइट के चीफ की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक हत्यारों का पता नहीं चल पाया है।

Mexican reporter found dead with stab wounds after criticizing local authorities- India TV Hindi
Tejupilco municipality, outside of Mexico City | AP

तोलुका: मेक्सिको में एक न्यूज वेबसाइट के चीफ की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक हत्यारों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेक्सिको में इस साल अब तक 10 पत्रकारों का मर्डर हो चुका है। मारे गए पत्रकार का नाम नेविथ कोंडेस जारमिलो बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जारमिलो को पिछले साल 2 मौकों पर धमकियां मिली थीं। बताया जा रहा है कि जारमिलो अक्सर स्थानीय प्रशासन की आलोचना किया करते थे।

पिछले साल जून और दिसंबर में मिली थी धमकी

राज्य अभियोजक ने शनिवार को बताया कि 42 वर्षीय पत्रकार नेविथ कोंडेस जारमिलो का शव शनिवार सुबह मेक्सिको सिटी से 75 मील दूर स्थित तेजुपिल्को कस्बे से बरामद किया गया। जारमिलो स्थानीय समाचार वेबसाइट ‘तेजुपिल्को’ के प्रमुख और सामुदायिक रेडियो स्टेशन के प्रस्तोता थे। मीडिया प्रहरी ‘रिपोर्टर्स विदआउट बॉडर्स’ (RSF) ने मृतक पत्रकार के परिजनों के हवाले से बताया कि जारमिलो को पिछले साल जून और नवंबर में धमकी मिली थी और उन्होंने संघीय सरकार से सुरक्षा की मांग की थी। परिजनों ने बताया कि नौकरशाही से जुड़ी प्रक्रियाओं के चलते उन्होंने सुरक्षा मानदंडों को मानने से इनकार कर दिया था।

एक हफ्ते के अंदर मारे गए थे 3 पत्रकार
गौरतलब है कि RSF युद्धगस्त सीरिया और अफगानिस्तान के साथ मेक्सिको की भी रैंकिंग पत्रकारों के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक देशों के रूप में करता है। इस महीने की शुरुआत में एक ही हफ्ते के अंदर तीन पत्रकारों की हत्या कर दी गई थी। इन पत्रकारों में से एक को धमकी भी मिली थी। वर्ष 2000 से अब तक मेक्सिको में करीब 100 पत्रकार मारे गए हैं। मादक पदार्थों की तस्करी संबंधी हिंसा और राजनीतिक भ्रष्टाचार इसकी वजह है। देश में हत्या के अनेक मामलों में सजा नहीं हो पाती। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश